फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटा चुनाव के लिए 31 को नियुक्त होंगे निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
AUTA meeting held in campus on Friday - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
शिक्षक संघ की आम सभा में लिया गया लिए गई कई निर्णय
विज्ञापन

बैठक में रही गहमागहमी, पूर्व में चुनाव न कराने पर आपत्ति
प्रयागराज, 10 जनवरी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय अध्यापक संघ (ऑटा) के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति 31 जनवरी को की जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को हुई ऑटा की सामान्य सभा में लिया गया। बैठक के दौरान काफी गहमा गहमी का माहौल रहा।
बैठक में ऑटा अध्यक्ष प्रो. राम सेवक दुे ने अपने कार्यकाल के विषय में चर्चा करते हुए पुन: शिक्षक संघ के चुनाव का प्रस्ताव रखा। प्रो. दुबे नौ अप्रैल 2016 से लगातार ऑटा के अध्यक्ष हैं और वर्तमान संघ का कार्यकाल आठ अप्रैल 2020 को पूरा होने जा रहे हैं। इसके मद्देनजर उपस्थिति शिक्षकों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि 31 जनवरी को दोपहर एक बजे माध्यकालीन इतिहास विभाग में आम सभा की बैठक होगी। इसमें आगामी चुनाव की तिथि, चुनाव अधिकारी की नियुक्ति आदि का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान गहमा गहमी का माहौल रहा और प्रो. डीसी लाल ने चुनाव तत्काल कराए जाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुल वर्षों से ऑटा अध्यक्षा बिना चुनाव कराए पद पर बने हुए हैं और इसकी आड़ में पूर्व कुलपति प्रो. आरएल हांगलू को संरक्षित किए हुए थे। इस आरोप-प्रत्यारोप के बीच शिक्षकों के दो गुटों के बीच मामूली बहस भी हुई। बैठक में ऑटा महामंत्री प्रो. शिव मोहन प्रसाद, संयुक्त सचिव डॉ. आरके आनंद, कोषाध्यक्ष डॉ. अवध बिहारी यादव, प्रो. पीके साहू, प्रो. मोना खरे, प्रो. पीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें