भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया में शुक्रवार को शुरू हुए आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की है। एनसीआर की पूनम यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट चटकाए। घातक गेंदबाजी से कंगारुओं के हौसले पस्त हो गए और भारतीय महिला टीम ने 17 रनों से जीत हासिल की।
भारत से जीत के लिए मिले 133 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने ठीक शुरुआत ओपनर खिलाड़ियों ने धड़ाधड़ रन बनाए। रनों की रफ्तार को रोकने के लिए भारतीय टीम की पूनम यादव यादव ने घातक गेंदबाजी से मैच की तस्वीर बदल दी।
अर्जुन अवार्ड से सम्मानित उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल की पूनम यादव ने 4 ओवर में कसी गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ 19 रन देकर चार विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया की टीम को मैच से बाहर होने पर मजबूर कर दिया। इस मैच में भारतीय टीम ने 17 रनों से जीत दर्ज कर देश का मान बढ़ाया।
पूनम ने गेंदबाजी से कंगारुओं के हौसले पस्त कर ऐसी कमर तोड़ी कि मेजबान टीम उबर ही नहीं सकी। आस्ट्रेलिय की टीम 19.5 ओवरों में ही 115 रन बनाकर आलआउट हो गई। पूनम यादव को प्लेअर ऑफ द मैच चुना गया है। महाप्रबंधक उत्तर मध्य एवं उत्तर रेलवे राजीव चौधरी ने पूनम यादव को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।