दिवाली के एक दिन बाद होगी गोवर्धन पूजा
धनतेरस मंगलवार 29 अक्तूबर को है। धनतेरस से ही कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि से पांच दिवसीय दीपावली पर्व शुरू हो जाता है, जो भैयादूज तक रहता है। लेकिन, इस बार यह त्योहार पांच नहीं, बल्कि छह दिन का है। आचार्यों के मुताबिक इस बार गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन न पड़कर एक दिन बाद दो नवंबर को है।
कब कौन सा रहेगा त्योहार
- 29 अक्तूबर को धनतेरस
- 30 अक्तूबर को हनुमान जयंती
- 31 अक्तूबर को दीपावली
- दो नवंबर को गोवर्धन पूजा
- तीन नवंबर को भैयादूज