फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कक्षाओं के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
AU students protested against online classes and exam - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन के विरोध में बुधवार को छात्रसंघ भवन पर प्रदर्शन किया गया। छात्र नेता अविनाश विद्यार्थी एवं अजय सम्राट के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि इविवि प्रशासन रिसर्च स्कॉलर, जेआरएफ, एसआरएफ छात्रों के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कराकर मंत्रालय की ओर से भेजे गए बजट में बंदरबांट करना चाहता है। छात्रों ने इस मामले में कुलपति को भी ज्ञापन दिया और इसकी एक प्रति केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजी। इस मौके पर छात्र नेता भूदेव सिंह याद, सलमान, शिवबली, मोहम्मद मसूद, शशांक सोनकर, विजयकांत, मोहम्मद सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें