फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि छात्रसंघ चुनाव 30 को

Sat, 17 Sep 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव 30 सितंबर को होगा। पिछले साल भी 30 सितंबर को मतदान हुआ था। चुनाव अधिकारी प्रोफेसर आरके सिंह ने जिला और पुलिस प्रशासन से वार्ता के बाद शुक्रवार को विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया। प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू होगी। 30 सितंबर को ही मतगणना के बाद देर रात परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय के साथ कालेजों में भी 30 सितंबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन

प्रोफेसर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि मतगणना को छोड़कर चुनाव से संबंधित अन्य प्रक्रिया छात्रसंघ भवन में पूरी की जाएगी। मतगणना सेंट्रल लाइब्रेरी में होगी। 21 और 22 सितंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। नामांकन 23 सितंबर को होगा। प्रत्याशियों की अंतिम सूची 27 सितंबर को शाम पांच बजे प्रकाशित की जाएगी। 30 सितंबर को ओएमआर शीट पर मतदान होगा। एक अक्तूबर को विजेताओं को शपथ दिलाई  जाएगी। प्रोफेसर आरके सिंह ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें