फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में अब रेलवे सिगनलिंग एवं कम्यूनिकेशन का कोर्स

Sun, 31 Jan 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम को बढ़ावा देने की पहल इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी हो गई है। यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अब रेलवे सिगनलिंग एवं कम्यूनिकेशन का कोर्स भी पढ़ सकेंगे। इसकी शुरुआत शनिवार को द इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियर्स (आईईटीई) एवं चंद्रा मेटल्स लिमिटेड की ओर से लांच डेवलपमेंट कोर्स से हुई। इस मौके पर डेवलपमेंट कोर्स के अंतर्गत  ‘बेसिक एंड एडवांस रेलवे सिगनलिंग सिस्टम’ कोर्स पर एक सेमिनार हुआ। 
विज्ञापन

सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के अंतर्गत चलने वाले रेलवे सिगनलिंग एवं कम्यूनिकेशन का यह कोर्स छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। वर्तमान में रेलवे के बढ़ते विस्तार को देखते हुए सिगनलिंग एवं कम्यूनिकेशन क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। 
इस मौके पर जीएम ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से रेलवे सिगनलिंग से संबंधित कई जानकारी साझा की। उन्होंने सिगनलिंग कोर्स पर आधारित एक बुकलेट का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में आईटी इलाहाबाद के चेयरमैन एमके सिंह, प्रो. केके भूटानी, प्रो. एसजी प्रकाश, एनसीआर के चीफ इंजीनियर एके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें