फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-सुबह हॉस्टल देखने पहुंची नैक टीम 

Sat, 30 Mar 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Getty
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय का मूल्यांकन करने आई नैक टीम ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को विवि के कई विभागों का दौरा करने, निरीक्षण करने के साथ शोधार्थियों से बात करके स्थिति की जानकारी ली। टीम ने छात्रावासों, पुस्तकालयों के साथ अलग-अलग संकायों का दौरा किया। टीम के सदस्यों ने विवि के छात्रों के साथ शिक्षकों एवं कर्मचारियों से मुलाकात करके विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी ली। टीम में शामिल सदस्य एकदम सुबह ही महिला छात्रावासों के साथ पुरुष छात्रावासों की स्थिति जानने पहुंच गए।
विज्ञापन


छात्रावासों का निरीक्षण करने के बाद टीम विवि के अतिथि गृह पहुंची। अतिथिगृह का जायजा लेने के बाद टीम विवि के केंद्रीय पुस्तकालय पहुंची, वहां निरीक्षण और छात्रों से बातचीत के बाद जानकारी जुटाई। टीम के सदस्यों ने वाणिज्य संकाय का दौरा करने के साथ वहां की लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया।

वाणिज्य संकाय में टीम के सदस्यों ने लगभग 40 शोध छात्रों के एक समूह से बातचीत की। दोपहर में नैक टीम ने एफसीआई भवन स्थित रेन वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक का निरीक्षण किया। टीम दो घंटे तक विधि संकाय में रही, इस दौरान छात्रों से बातचीत की। शाम को टीम के सदस्यों ने विवि के नॉनटीचिंग स्टॉफ एवं पुरा छात्रों से मुलाकात करके उनका फीडबैक लिया। टीम के सदस्यों ने विवि के 70 शिक्षकों के साथ सामूहिक वार्ता की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें