फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेट का रिजल्ट एवं प्रवेश्ा संबंधी खबरें

विज्ञापन
AU CRET Result - फोटो : AU
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की प्रवेश समिति ने शनिवार को संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) के तीन विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया। अब केवल एक विषय भूगोल का परिणाम फंसा है, क्योंकि इस विषय की कॉपियां जांचे जाने का काम अब तक पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

कुल 38 विषयों के लिए 20 मई को क्रेट का आयोजन किया गया था। प्रवेश समिति ने 25 जुलाई को इनमें से 34 विषयों का रिजल्ट घोषित कर दिया था। केवल चार विषयों भूगोल, हिंदी, वनस्पति विज्ञान एवं गृह विज्ञान का परिणाम जारी नहीं हो सका था। शनिवार को हिंदी, वनस्पति विज्ञान और गृह विज्ञान का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक भूगोल विषय की 182 कॉपियां जांचे जाने के लिए विभाग को भेजी गईं थी लेकिन कॉपियां जांचने का काम अभी पूरा नहीं हो सका है जबकि कई विभाग ऐसे थे, जहां एक से डेढ़ हजार कॉपियां जांची जानी थी और उन विभागों ने यह काम काफी पहले पूरा कर लिया। इन विषयों का परिणाम भी समय से जारी कर दिया गया।
एसएस खन्ना में बीएड एसटी कोटे का प्रवेश 30 तक
- एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय की प्राचार्य के अनुसार बीएड कला एवं विज्ञान वर्ग में अनुसूचित जनजाति की जिन महिला अभ्यर्थियों के नाम प्रवेश सूची में है, वे 29 से 30 जनवरी तक प्रवेश के लिए बीएड संकाय में प्रवेश करें। इसके बाद प्रवेश पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एमएससी कृषि प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित
कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में एमएससी कृषि प्रवेश परीक्षा सत्र 2019-20 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परिणाम कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है और नोटिस बोर्ड पर भी लगाया गया है। सफल अभ्यर्थियों के प्रवेश 30 जुलाई को सुबह 10 बजे से लिए जाएंगे।
पुस्तकालय विज्ञान के लिए आवेदन 31 तक
कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में पुस्तकालय विज्ञान प्रमाणपत्र प्रशिक्षण के नए सत्र 2019 में प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों का वितरण किया जा रहा है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। आवेदन पत्र कॉलेज कैंपस में स्थित पुस्तकालय विज्ञान प्रमाणपत्र प्रशिक्षण केंद्र से शाम पांच से साढ़े छह बजे तक प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें