फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Subhash Case : अतुल की पत्नी निकिता की मां और भाई प्रयागराज से गिरफ्तार, बंगलूरू पुलिस ने भोर में दबोचा

Sun, 15 Dec 2024 01:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज पुलिस का कहना है कि उन्हें गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी पहले से नहीं दी गई थी। बंगलूरू की पुलिस ने कब और कहां से गिरफ्तार किया है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस अतुल के सास और साले को लेकर हरियाणा लेकर रवाना हो गई। 
विज्ञापन
अतुल सुभाष केस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटी पेशेवर अतुल सुभाष आत्महत्या के मामले में बंगलूरू पुलिस ने अतुल की पत्नी निकिता की मां निशा सिंहानिया और भाई अनुराग सिंहानिया को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी जिले के किस स्थान से हुई है इसके बारे में स्थानीय पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है। प्रयागराज पुलिस का कहना है कि उन्हें गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी पहले से नहीं दी गई थी। बंगलूरू की पुलिस ने कब और कहां से गिरफ्तार किया है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस अतुल के सास और साले को लेकर बंगलूरू लेकर रवाना हो गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपियों को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर बंगलूरू लाया गया। इसके बाद उन्हें वहां की स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अतुल सुभाष (34) का शव नौ दिसंबर को दक्षिण-पूर्व बंगलूरू के मुन्नेकोलालु में उसके घर पर फंदे से लटका मिला था।

उन्होंने वीडियो और नोट में आरोप लगाया था कि उससे अलग रह रही उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने झूठे मामलों में फंसाकर और लगातार उत्पीड़न कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया। इसी आधार पर मराठाहल्ली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया और निकिता समेत तीन को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

क्या है मामला?

दरअसल, पत्नी व उसके परिवार की प्रताड़ना और दो वर्ष में कोर्ट की 120 तारीखें इसके बावजूद न्याय न मिलने के कारण बंगलूरू में कार्यरत 34 वर्षीय आईटी पेशेवर अतुल सुभाष ने मौत को गले लगा लिया था। आत्महत्या को अंतिम विकल्प मानते हुए अतुल ने दुनिया से जाने से पहले करीब डेढ़ घंटे का वीडियो व 24 पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें शादीशुदा जिंदगी के सामाजिक तानेबाने की खामियां, साथी के लालच और षड्यंत्र की दास्तां, कानूनी महकमे में भ्रष्टाचार को उजागर किया था। 

मराठाहल्ली पुलिस ने दर्ज की थी एफआईआर

मामले में मराठाहल्ली पुलिस ने अतुल के भाई विकास कुमार की शिकायत पर अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया समेत चार लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सभी पुलिस से भागते फिर रहे थे।
विज्ञापन

दाखिल किया था भरण पोषण का मुकदमा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद भी उनके खिलाफ चल रहे मामलों में सुनवाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। अतुल पर जौनपुर जिला सत्र न्यायालय में तीन केस लंबित हैं। वहीं, पत्नी निकिता सिंहानिया ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी भरण पोषण का मुकदमा दाखिल किया था। पुनरीक्षण याचिका सोमवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

पारिवारिक न्यायालय के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में निकिता ने पांच सितंबर को याचिका दाखिल की थी। अब तक 11 तारीखों पर मामला सूचीबद्ध हुआ, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। इसी दौरान अतुल ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद से फरार पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा, साले अनुराग और सुशील ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इनकी ओर से शुक्रवार को अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की गई है। अतुल की आत्महत्या के बाद इन सभी के खिलाफ बंगलूरू में एफआईआर दर्ज हुई है। गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर अगले हफ्ते सुनवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें