हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। युवती के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी के परिजन पीड़िता के घर पहुंच कर हंगामा करने लगे और दरवाजा तोड़कर उसे अपने साथ ले जाने लगे। इसी बीच पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को कमरे से बाहर निकलकर थाने ले गई। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की है।