फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में गई युवती से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
जंगल में गई युवती के साथ नकाबपोश दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसको पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी घने जंगल में भाग निकले। घटना के बाद परिजन युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे। उपचार के बाद भयभीत युवती परिजनों के साथ पुलिस को तहरीर दिए बिना ही वापस लौट गई।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के इलाके के एक गांव की 20 वर्षीय युवती शुक्रवार को दोहपर शौच के लिए कलापुर जंगल की ओर गई थी। जंगल में युवती के पहुंचते ही पहले से घात लगाए नकाबपोश दो युवकों ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। युवती नकाबपोश युवकों से भिड़ गई। आरोपियों ने युवती को किसी नुकीली वस्तु से मारकर लहूलुहान कर दिया।
आरोपियों ने उसके हाथ व पैर पर कई प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। हालांकि युवती के शोर मचाने पर आसपास के तब तक चरवाहे व आसपास खेतों में काम कर रहे लोग बचाने दौड़े। लोगों के दौड़ने पर दुष्कर्म का प्रयास करने आए आरोपी घने जंगल की ओर भाग निकले। इस बीच घटना की जानकारी पर युवती के परिजन पहुंचे और लहूलुहान पड़ी युवती को चारपाई पर लादकर घर ले आए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद एंबुलेंस पहुंची तो मरणासन्न हालत में युवती को लालंगज सीएचसी भेजा गया। यहां उपचार के बाद युवती की हालत में सुधार हुआ तो चिकित्सकों ने घर ले जाने की सलाह दी। घटना से खौफजदा युवती ने परिजनों को तहरीर दिए बिना ही घर वापस लौट गई।
आरोपियों के नकाब लगाने के चलते युवती उनको पहचान नही सकी। घटना के बाद युवती के परिजन व ग्रामीण खौफजदा हैं। इस बारे में कोतवाल ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच के लिए स्थानीय चौकी प्रभारी को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें