फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : यूपी बोर्ड की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी का प्रयास, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

Sat, 27 Sep 2025 01:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट (यूपी बोर्ड) की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। यूपी बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट (यूपी बोर्ड) की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। यूपी बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यूपी बोर्ड की असली वेबसाइट से मिलती जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर गुमराह करने और ठगी का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


फर्जी वेबसाइट में भी असली वेबसाइट की तरह सीएम योगी की फोटो के साथ विभाग बोर्ड के सचिव की फोटो लगाई गई है। हूबहू वेबसाइट बनाकर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा कर जालसाजी का प्रयास किया जा रहा है। एक ही नहीं दो फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी का प्रयास किया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन सतेंद्र कुमार सिंह ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विभाग की असली वेबसाइट www.upmsp.edu.in से मिलती जुलती फर्जी वेबसाइट साइबर ठगों ने www.upmsponline.in और www.upmsp.in.net बनाई है। वेबसाइट पर मुख्यमंत्री व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की फोटो भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें