लालगंज कोतवाली के अर्जुनपुर में जानलेवा हमले के बाद पहुंचा अंडा व्यापारी।
- फोटो : PRATAPGARH
मामूली विवाद में अंडा व्यापारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। किसी तरह उसने भागकर उसने अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।
लालगंज कोतवाली के अर्जुनपुर निवासी अर्जुन सरोज (18) पुत्र जीतलाल गांव के सामने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अंडे की दुकान लगाता है। मंगलवार को रायपुर तियाई का मो. शमीम की तेज अनियंत्रित बाइक लेकर दुकान के सामने खड़े अर्जुन से जा भिड़ा। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि शमीम ने बगल की दुकान के सामने डिब्बे में रखा पेट्रोल का उठाया और अर्जुन पर उड़ेल दिया।
आरोपी ने उसे जान से मार डालने के लिए माचिस की तीली जलाकर फेंक दी। लेकिन किसी तरह अर्जुन ने भागकर अपनी जान बचाई। यह देख आसपास के लोगों ने दौड़े तो दोनों के बीच विवाद शांत हुआ। घटना के बाद अर्जुन सरोज के साथ परिजन रानीगंज कैथौला चौकी पुलिस के पास पहुंचे और नामजद तहरीर दी। मामले की जानकारी पर लोगों भी भीड़ जुट गई।
इस बारे में प्रभारी कोतवाल का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच किसी मामले को लेकर मारपीट हो गई। जिसके बाद आक्रोशित होकर शमीम ने पेट्रोल डाल दिया। लेकिन पीड़ित पूरी तरह से सुरक्षित है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास को केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।