फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीए के तोड़ू दस्ते पर हमला, जोनल अधिकारी से मारपीट, मचा बवाल

Sun, 09 Sep 2018 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कुंभ मेले के लिए इलाहाबाद-वाराणसी हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के लिए झूंसी के अंदावा में शनिवार को एडीए के तोड़ू दस्ते की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान एडीए के दो जोनल अधिकारियों में से एक पर जानेलवा हमला और मारपीट की गई। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह इलाकाई पुलिस के साथ ही भारी फोर्स ने हालात को काबू में किया। शाम को एडीए के भवन निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने एक दर्जन अज्ञात बवालियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, बलवा समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया। बवाल के कारण काफी देर तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी बाधित रही।  
विज्ञापन


तकरीबन एक महीने के बाद कुंभ के लिए सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के लिए एडीए की ओर से ध्वस्तीकरण अभियान शनिवार को चलाया गया। अभियान झूंसी के अंदावा तिराहे के पास से शुरू किया गया। हालांकि पहले चले अभियानों में यहां काफी हद तक अवैध कब्जे को ढहा दिया गया था। बचे अवैध कब्जे को ढहाने के लिए शनिवार को झूंसी पुलिस के साथ ही पीएसी की टुकड़ी के साथ एडीए के जोनल अधिकारी आलोक पांडेय और पीएन यादव की अगुवाई में ध्वस्तीकरण अभियान की शुरूआत हुई। इस दौरान फूलपुर एसडीएम भी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान कुछ युवक आगे आए तो जोनल अधिकारी आलोक पांडेय ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

तभी वहां मौजूद अन्य युवक बवाल में कूद पड़े। इस दौरान जोनल अधिकारी पर जानलेवा हमला करने के साथ ही मारपीट की गई। तभी पुलिसकर्मियों ने बवाल कर रहे युवकों को दौड़ाया। इसके बावजूद बवाली युवक पीछे हटने को तैयार नहीं थे। घर की औरतें भी पुलिसकर्मियों के साथ ही एडीए कर्मचारियों से गालीगलौज कर हमलावर हो गईं। तोड़ू दस्ते पर पथराव करने की भी कोशिश की गई। किसी तरह पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटाया। बवाल के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ ही कार्रवाई भी ठप पड़ गई। कुछ देर बाद दोबारा ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया। शाम को एडीए के भवन निरीक्षक रामअधार की तहरीर पर एक दर्जन अज्ञात बवालियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा, मारपीट समेत संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया।  
विज्ञापन


अंदावा तिराहे के पास एडीए के तोड़ू दस्ते के साथ मारपीट करने वाले दबंग युवक पहले चले अभियान के दौरान भी गालीगलौज कर चुके हैं। तब किसी तरह मामले को रफादफा कर दिया गया था। आज जैसे ही एडीए का तोड़ू दस्ता मौके पर पहुंचा। दबंग गालीगलौज करने लगे। इसी बीच एडीए अधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे हमलावर हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें