फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छह साल से वांछित आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में छह साल से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के राजापुर स्थित घर के बाहर डुगडुगी पिटवाई और कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया। आरोपी तय समय तक हाजिर नहीं होता है तो कुर्की की अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन

यह कार्रवाई कैंट थाने के राजापुर चौकी प्रभारी ने की। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवबाबू यादव 2019 में दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार चल रहा है। घटना 21 जनवरी 2019 को हुई थी, जिसमें म्योर रोड निवासी पीयूष ओझा पर जानलेवा हमला किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी।
मुकदमे में तहरीर के आधार पर शिवबाबू के साथ उसके दो भाई कल्लू व रामबाबू के अलावा 10-15 अज्ञात पर भी केस दर्ज किया गया था। मामले में कुल पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। लेकिन शिवबाबू यादव फरार चल रहा है। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी पुलिस ने जारी किया था। इसके बाद भी हाजिर नहीं होने पर उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की। कैंट पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पांच अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। इनमें से 1998 में हुई एक हत्या का मुकदमा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें