फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादातर एटीएम बंद, रकम को चक्कर लगाते रहे लोग

Sun, 27 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
other
विज्ञापन
एमएनएनआईटी कर्मी लाला की सराय निवासी शाकिब सिद्दीकी को विवाह समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को लखनऊ जाना था। रवाना होने से पहले वह पैसा निकालने के लिए सुबह करीब 11 बजे कॉलेज परिसर स्थित एसबीआई एटीएम पहुंचे लेकिन पैसा नहीं निकला। परिसर में ही विजया बैंक का एटीएम है लेकिन उसका भी शटर गिरा मिला। परेशान शाकिब गोविंदपुर स्थित पीएनबी और फिर तेलियरगंज में एक्सेस बैंक के एटीएम पहुंचे लेकिन वहां भी निराशा हाथ ली। तेलियरगंज में ही एसबीआई के एक एटीएम में रुपये निकल रहे थे लेकिन वहां लंबी कतार देख शाकिब के पसीने छूट गए। रकम की व्यवस्था न हो पाने पर निराश शाकिब ने अंतत: विवाह में जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। शाकिब जैसे सैकड़ों लोग शनिवार को एटीएम से रकम निकालने के लिए परेशान रहे और एक से दूसरे एटीएम के चक्कर लगाते नजर आए।
विज्ञापन


शनिवार को बैंकों में छुट्टी होने के कारण लोगों के पास एटीएम ही विकल्प बचा। शहर में विभिन्न बैंकों के तकरीबन 250 एटीएम हैं। इसमें शनिवार को शाम तक 15 प्रतिशत से ही रकम निकली। शेष 85 प्रतिशत एटीएम में या तो रकम खत्म रही या फिर उनके शटर बंद रहे। इससे आम लोगों को काफी परेशानी हुई। तेलियरगंज, अल्लापुर, सिविल लाइंस, चौक, मीरापुर, मुट्ठीगंज, करेली, सुलेम सराय, कटरा आदि में जिन भी एटीएम से रकम निकली, वहां छोटे नोटों की समस्या रही। एटीएम में दो हजार के नोट ज्यादा निकले, जिसकी वजह से 2500 रुपये या हजार, पांच सौ रुपये निकालने वालों को मुश्किल हुई।
काफी ऐसे लोग भी रहे, जिन्होंने बिग बाजार और एफबीबी मेगा स्टोर्स पहुंचकर एटीएम कार्ड स्वैप कर रकम ली लेकिन यहां भी फुटकर की समस्या रही। स्टोर प्रबंधन ने कार्ड स्वैप करने के पहले ही साफ कर दिया कि  भुगतान दो हजार के नोट में ही हो सकेगा। बैंक रविवार को भी बंद रहेंगे। इसके पहले एजेंसियों ने एटीएम में रकम न भरी तो रविवार को भी लोगों को मुसीबत झेलने पड़ सकती है। इसकी वजह से सोमवार को बैंक खुलने पर दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें