फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: विश्व कल्याण के लिए दूधेश्वरनाथ महादेव शिविर में अतिरुद्र महायज्ञ आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर की ओर से सेक्टर 20 स्थित संगम लोअर मार्ग शास्त्री ब्रिज के नीचे महाकुंभ में विस्व कल्याण के लिए रूद्र महायज्ञ मंगलवार को आरंभ हो गया। कुंभ मेला शिविर में यह महायज्ञ मास पर्यंत पांच फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ में अन्नक्षेत्र और संतों-भक्तों की सेवा के लिए सामग्री लेकर ट्रक दिल्ली से 15 जनवरी को रवाना होगा।
विज्ञापन


मंदिर के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में पूजा और रुद्र महायज्ञ में पहले दिन विश्व कल्याण और सर्व मंगल के लिए आहुतियां दी गईं। रूद्र महायज्ञ से पहले यज्ञ कर मंडप प्रवेश किया गया। गणपति पूजन, वरुण, कलश पूजन पुण्याहवाचन, नंदीश्राद्ध, षोडश मातृका पूजन, योगिनी पूजन, वास्तु पूजन, क्षेत्रफल पूजन, नवग्रह पूजन एवं सर्वतोभद्र मंडल पूजन के साथ ही एकतोलिंगभद्र मंडल पूजन आवाहित सभी देवी -देवताओं का पूजन, भगवान रुद्र का अभिषेक करने के बाद महामृत्युंजय मंत्र का जप कराया गया। इस मौके पर महंत मुकेशानंद गिरि,आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी, आचार्य तोयराज उपाध्याय, आचार्य रोहित त्रिपाठी, आचार्य नित्यानंद, आचार्य अमित शर्मा के अलावा सात वदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार किया।साधु मुकेश अंबुज समेत बडी संख्या में लोग यज्ञ में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें