राष्ट्रीय हिंदू दल संगठन की ओर से पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के शिविर के सामने एक बैनर लगाया गया है। इसमें अतीक की तस्वीर लगी है। साथ ही उसकी हत्या के तीनों आरोपियों को देवदूत बताया गया है।
अतीक अहमद भले ही मर चुका हो लेकिन उसकी चर्चा महाकुंभ में अब भी है। राष्ट्रीय हिंदू दल संगठन की ओर से पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के शिविर के सामने एक बैनर लगाया गया है। इसमें अतीक की तस्वीर लगी है। साथ ही उसकी हत्या के तीनों आरोपियों को देवदूत बताया गया है।
विज्ञापन
बैनर में यह भी लिखा है कि ‘अतीक का आतंक मुक्त, प्रथम प्रयागराज महाकुंभ’। यह बैनर राष्ट्रीय हिंदू दल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन पांडेय की ओर से लगाया गया है।