उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी का ससुर है आराेपी
गिरफ्तार मो. अहमद अतीक के बहनोई होने के साथ ही प्रॉपर्टी डीलर खालिद जफर का ससुर भी है। गौरतलब है कि खालिद जफर को भी पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया है। आरोप है कि उसने शाइस्ता परवीन व उसके बेटों की लगातार आर्थिक मदद की। उसे गाड़ी भी मुहैया कराई थी।
तीन महीने पहले भी दर्ज करा चुका है मुकदमा
अतीक के बहनोई को जिस मुकदमे में गिरफ्तार किया गया, उसका वादी साबिर तीन महीने पहले भी धूमनगंज में अतीक अहमद, उसके बेटे अली समेत 13 लोगाें पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका आरोप था कि चकिया स्थित उसके घर पर आकर अतीक के कहने पर आरोपियों ने उससे एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगी। इसी मामले में अतीक का गुर्गा असाद कालिया गिरफ्तार किया गया था।