फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : माफिया अतीक और अशरफ को लगेगी 20 करोड़ की एक और चोट, संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी

Mon, 14 Nov 2022 05:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस का मानना है कि उक्त संपत्तियां अपराध से अर्जित की गईं। ऐसे में इन संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से जिला प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक अहमद और अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ को 20 करोड़ की एक और चोट देने की तैयारी है। दोनों की चकिया व झलवा स्थित संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जाएगा। इसके लिए पुलिस की ओर से रिपोर्ट भेजकर डीएम से अनुमति मांगी गई है। उक्त संपत्तियों में अतीक अहमद की चकिया स्थित जमीन है। जो उसने अपने नाम पर खरीदी थी। इसी तरह अशरफ की झलवा में बेशकीमती जमीनों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। अतीक के नाम पर दर्ज जमीन की मौजूदा कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन



जबकि अशरफ की जिन जमीनों को चिह्नित किया गया है, उसका कुल मूल्य लगभग 14 करोड़ बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि उक्त संपत्तियां अपराध से अर्जित की गईं। ऐसे में इन संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से जिला प्रशासन को भेज दी है। डीएम की अनुमति मिलते ही इन संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा। 

मददगार प्रॉपर्टी डीलरों पर भी नजर
अतीक व अशरफ पर कार्रवाई के साथ ही पुलिस की नजर उनके मददगार प्रॉपर्टी डीलरों पर हैं। इनमें से कुछ की प्लाटिंग पर पूर्व में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से झलवा, पिपरी व मुंडेरा में कार्रवाई की गई। उनकी अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराई गई। तो कुछ ऐसे भी हैं जिन पर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी, रेंगदारी मांगने के मुकदमे भी दर्ज हुए। अतीक के गुर्गे मो. मुस्लिम व खालिद जफर भी इनमें ही शामिल हैं। दोनों के खिलाफ धूमनगंज में हाल ही में तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। 
विज्ञापन

अतीक गैंग पर हुई कुछ प्रमुख कार्रवाई

नवाब यूसुफ  रोड पर स्थित अवैध व्यावसायिक निर्माण को ढहाया
हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के पास स्थित व्यावसायिक भवन पर चला बुलडोजर
लूकरगंज स्थित 14800 वर्ग जमीन को अतीक के कब्जे से मुक्त कराया
अतीक के सहयोगी अब्बास के सिविल लाइंस स्थित मैक टॉवर पर कार्रवाई
झूंसी में 11 हजार वर्ग गज जमीन पर बने अतीक के कोल्ड स्टोरेज को गिराया
अशरफ  के कौशाम्बी के हटवा निवासी साले जैद का दो मंजिला भवन ढहाया
अतीक के चकिया स्थित कार्यालय का अवैध भाग पर चला बुलडोजर
चकिया स्थित दो मंजिला भवन को कराया जमीदोंज
कम्मो.जाबिर के कैंट स्थित मकान का ध्वस्तीकरण
शूटर तोता के कसारी.मसारी स्थित मकान पर कार्रवाई
करेली में 10 करोड़ मूल्य की 18 जमीनें कुर्क
अतीक के शूटर आबिद के बम्हरौली स्थित आलीशान मकान को गिराया
धूमनगंज में माफिया के करीबी अकबर का मकान ढहाया गया
बम्हरौली चौकी के पास गुर्गे मुस्लिम व अकबर के फार्म हाउस में अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण
धूमनगंज के उमरी में आशिक उर्फ मल्ली के मकान पर चला बुलडोजर
पिपरी के बजहा में अतीक गैंग के सक्त्रिस्य सदस्य वदूद के मकान का ध्वस्तीकरण
धूमनगंज के कई गांवों में लगभग 150 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई
गुर्गे खालिद जफर की 20 बीघा अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर
अलीना सिटीए अहमद सिटी समेत तमाम अवैध टाउनशिप पर कार्रवाई
अतीक के लखनऊ स्थित आलीशान बंगले की कुर्की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें