prayagraj news : माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी असलम उर्फ मंत्री का मकान धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर।
- फोटो : prayagraj
असलम उर्फ मंत्री अतीक का करीबी बताया जाता है। सोमवार को सुबह 11 बजे के करीब पीडीए की टीम दो बुलडोजर व भारी पुलिस बल के साथ ही उसके कसारी मसारी स्थित मकान पर पहुंची। हालांकि मामले में दूसरे पक्ष की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की वजह से कार्रवाई लंबित रही। याचिका के निस्तारण के बाद दोपहर बाद कार्रवाई शुरू हुई और फिर करीब चार घंटे की कार्रवाई में मकान पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। जोनल अफसर सत शुक्ला का कहना है कि मकान का नक्शा नहीं पास था। ऐसे में इसे ध्वस्त कराया गया।
prayagraj news : माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी असलम उर्फ मंत्री का मकान धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर।
- फोटो : prayagraj
700 वर्ग गज में निर्माण, कीमत तीन-चार करोड़
पीडीए अफसरों का कहना है कि मकान का निर्माण 700 वर्ग गज जमीन में किया गया था। 25 हजार प्रति वर्ग गज के दर से करीब 1.75 करोड़ की तो सिर्फ जमीन होती है। लागत जोड़ लें तो मकान की कीमत करोड़ों में होती है। उधर पुलिस का कहना है कि फिलहाल असलम पर दर्ज कुल तीन मुकदमों की जानकारी मिली है। इनमें से दो खुल्दाबाद व एक धूमनगंज थाने में दर्ज है।
prayagraj news : माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी असलम उर्फ मंत्री का मकान धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर।
- फोटो : prayagraj