फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक अहमद के गुर्गों कारनामाः बोर्ड उखाड़ कर कुर्क जमीनों को बेचा, पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

Sat, 18 Jul 2020 12:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
अतीक अहमद - फोटो : self
विज्ञापन

अतीक अहमद गिरोह की नामी और बेनामी संपत्तियों की जांच कर रही पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों को अब तक गिरोह की करोड़ों की संपत्ति का पता चला है। जमीन के एक ही टुकड़े को कई कई बार बेचा गया। दबंगों ने कुर्क जमीनों को भी नहीं छोड़ा और बोर्ड उखाड़ कर उसे भी बेच डाला।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने धूमनगंज और पुरामुफ्ती इलाकों में गिरोह की संपत्तियों को चिह्नित किया। पुलिस ने 2007 में कुर्क की गई अतीक अहमद की संपत्तियों का सत्यापन भी शुरू कर दिया है।

अतीक अहमद गिरोह की नामी बेनामी संपत्तियों की जांच के लिए राजस्व विभाग और पुलिस की टीमें बनाई गईं हैं। शुक्रवार को धूमनगंज, करेली, सिविल लाइंस, पुरामुफ्ती और लखनऊ के अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस ने करोड़ों की संपत्तियों के बारे में पता लगाया। अतीक गिरोह के शातिरों ने धूमनगंज का शायद ही कोई इलाका छोड़ा था, जहां जमीनों की खरीद-फरोख्त में उनका दखल न हो।

  •  
विज्ञापन

अतीक अहमद

हर विवादित जमीन में दखल देना, अगर वह जमीन बिक रही है तो उसे खरीद कर कई-कई बार बेच देते थे। दहशत इतनी की कोई शिकायत करने थाने तक नहीं जाता था। धूमनगंज और पुरामुफ्ती में जमीन की किसी बड़ी डील में अतीक अहमद गिरोह के पास रकम आ जाती थी। गिरोह ने कई सफेदपोशों को तैयार किया था, जो अपने या अपने रिश्तेदारों के नाम पर जमीनें खरीदते और बेचते थे।
विज्ञापन

अहमद - फोटो : SELF
पुलिस ने शुक्रवार को धूमनगंज इलाके में कई ऐसी संपत्तियों के बारे में पता लगाया जो सरकार द्वारा कुर्क की जा चुकी थीं। उन जमीनों से कुर्की का बोर्ड उखाड़ कर उन्हें भी बेच दिया गया। करोड़ों की जमीन चिह्नित की गईं। कागजात निकाले जा रहे हैं।

साथ ही 2007 में  कुर्क संपत्तियों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। 2007 में बसपा सरकार में अतीक अहमद की 100 करोड़ से अधिक संपत्तियों को पुलिस ने सीज किया था। अब सत्यापन शुरू कर दिया गया है कि अतीक अहमद गिरोह ने बाद में उन संपत्तियों को कहीं बेच तो नहीं दिया।
  • अतीक अहमद गिरोह की संपत्तियों की जांच की जा रही है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें ऐसी जमीनों के बारे में जानकारी इकट्ठी कर रहे हैं। 2007 में अतीक अहमद की जितनी प्रॉपर्टी सीज हुई थी सब के सत्यापन की कार्रवाई भी की जा रही है। - बृज नारायण सिंह, सीओ सिविल लाइंस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें