फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athletics Championships :  यूपी पुलिस के एथलीट बने ओवरऑल चैंपियन, प्रयागराज दूसरे नंबर पर

Sat, 09 May 2026 05:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दो दिवसीय 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश पुलिस के एथलीट ओवरऑल चैंपियन बने। प्रतियोगिता में यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण और तीन रजत पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ में भाग लेती धावक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश पुलिस के एथलीट ओवरऑल चैंपियन बने। प्रतियोगिता में यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण और तीन रजत पदक प्राप्त किए। प्रयागराज के खिलाड़ियों ने 12 पदकों (पांच स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, पांच पदकों (दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य) के साथ मेरठ के खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग के 5,000 मीटर दौड़ में गौतमबुद्ध नगर के गौरव ने स्वर्ण, प्रतापगढ़ के संदीप पाल ने रजत और अमरोहा के प्रशांत चौधरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। लंबी कूद में अमरोहा के अर्पित सिंह को स्वर्ण, लखनऊ के युगांत सिंह को रजत और औरैया के दाऊद खान को कांस्य मिला। 1500 मीटर दौड़ में देवरिया के शांतनु कुमार ने गोल्ड, हाथरस के सुखवीर ने सिल्वर और मेरठ के संदीप भाटी ने ब्रांज हासिल किया।

200 मीटर दौड़ में लखनऊ के मेधंजय सक्सेना ने स्वर्ण, रामपुर के अरमान ने रजत और सहारनपुर के विजय कश्यप ने कांस्य पर कब्जा जमाया। 110 मीटर बाधा दौड़ में गोरखपुर के दीपक कुमार ने स्वर्ण, यूपी पुलिस के नरेश यादव ने रजत और वाराणसी के सत्यम मिश्रा ने कांस्य पदक हासिल किया।

विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग के विजेता गोल्ड शांतनु कुमार, रजत सुखवीर और कांस्य संदीप। - फोटो : अमर उजाला।
महिला वर्ग के 5000 मीटर दौड़ में यूपी पुलिस की नीतू कुमारी ने स्वर्ण, चंदौली की वर्तिका पटेल ने रजत और प्रतापगढ़ की खुशबू गुप्ता ने कांस्य हासिल किया। हैमर थ्रो में बागपत की अनुष्का यादव को स्वर्ण, यूपी पुलिस की प्रीति शेरावत को रजत और प्रयागराज की रितु धीमान को कांस्य मिला। 1500 मीटर दौड़ में हापुड़ की अंजलि ने गाेल्ड, वाराणसी की कोमल पटेल ने सिल्वर और शामली की नेहा पंवार ने ब्रांज पर कब्जा जमाया।

200 मीटर दौड़ में यूपी पुलिस की सुषमा यादव ने स्वर्ण, बरेली की अनुष्का कुमारी ने रजत और आगरा की आरती बघेल ने कांस्य प्राप्त किया। लंबी कूद में संभल की हिमांशी चौधरी ने स्वर्ण, बुलंदशहर की अंजू ने रजत और लखीमपुर-खीरी की प्रतिष्ठा यादव ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला।
प्रतियोगिता का समापन क्षेत्रीय खेलकूद अधिकारी प्रेम कुमार ने किया। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में यूपी के 59 जिलों के 522 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने 40 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। परफॉर्मेंस के आधार पर एथलीट 22 से 25 मई तक रांची में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया।

इस दौरान एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार के साथ ही प्रयागराज के सचिव मोहम्मद रुस्तम खान, चयन समित के सदस्य डोरी लाल शर्मा, तकनीकी कमेटी के अध्यक्ष अनु कुमार, सदस्य सिद्धार्थ कृष्णा, जफर उल्लाह, उप क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद, कोच सत्येंद्र सिंह और गोला फेंक के अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रमोद तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें