कोरोना वायरस के फैल रहे संक्रमण की वजह से अटेवा ने एक अप्रैल को प्रस्तावित काला दिवस कार्यक्रम रद्द कर दिया है। अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी डॉ. हरि प्रकाश यादव के नेतृत्व में एक अप्रैल को मदद दिवस मनाया जाएगा। अटेवा के जिला संयोजक अशोक कनौजिया व जिला महामंत्री कमल सिंह ने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए शासन प्रशासन के निर्देश पर कार्यक्रम रद्द किया गया है। अटेवा के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी और आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता अपने आसपास जरूरतमंद लोगों को खाना, पानी बिस्कुट दूध, दवा मास्क आदि का वितरण करेंगे।