ऑक्टा की ओर से मंगलवार को जरूरतमंदों को राशन और भोजन का वितरण किया गया। डॉ. प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में दरियाबाद में जरूरतमंदों को 20 पैकेट वितरित किए गए। शाम को अल्लापुर और परेड मैदान पर 40 लोगों को भोजन के पैकेट बांटे गए और 20 पैकेट राशन का विरतण किया गया। वहीं, हैजा अस्पताल स्थित मलिन बस्ती में आटा, आलू का वितरण किया गया। इस दौरान छात्र शिवम एवं पूर्णेंदु भी मौजूद रहे।