फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक पर दर्ज धोखाधड़ी में विवेचक तलब

विज्ञापन
Atiq Ahmad Byte On FIR Against Him, Allahabad - 04 004 - फोटो : Au
विज्ञापन
पूर्व सांसद अतीक पर दर्ज धोखाधड़ी के मामले में विवेचक तलब
विज्ञापन

प्रयागराज। फर्जी बैनामा कराने में पूर्व सांसद अतीक अहमद पर दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में स्पेशल कोर्ट (एमपीएमएलए) ने विवेचक एसएसआई अनूप कुमार को तलब किया है। कोर्ट ने प्रकरण में अभियुक्त अच्छे उर्फ रुखसार अहमद, रफात उल्लाह, आईयू मलिक और वकार रिजवी के गैर हाजिर रहने पर गिरफ्तारी और कुर्की का वारंट जारी किया है। अतीक अहमद साबरमती अहमदाबाद जेल में बंद हैं। प्रकरण की अगली सुनवाई 11 जुलाई 2019 को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एडीजीसी राजेश कुमार गुप्ता को सुनकर दिया है।
विज्ञापन

प्रकरण कर्नलगंज थाने का है। पूर्व विधायक सईद अहमद ने अतीक अहमद सहित अन्य के खिलाफ फर्जी बैनामा कराने में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा आठ सितंबर 2009 को दर्ज कराया था। प्रकरण में आरोप तय किया जाना है। बुधवार को मुकदमे की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोप पत्र का अवलोकन किया तो पाया कि अभियुक्तों के विवरण में विवेचक ने त्रुटि की है। आरोप पत्र में की गई गलती के संबंध में कोर्ट ने स्थित स्पष्ट करने के लिए विवेचक को तलब किया है। कोर्ट ने धोखाधड़ी के एक अन्य प्रकरण में भी विवेचक अनूप कुमार को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें