अतीक अहमद के गुर्गों ने पिस्टल सटाकर दी धमकी
प्रयागराज। बेली रोड निवासी हसीन अहमद ने पिस्टल सटाकर धमकाने में सद्दाम, शाकिब, शानू और शेबू के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि वह दूध लेने जा रहा था तभी घेरकर उसे पिस्टल सटा दी और धमकाया। विरोध पर पीटा भी। आरोप यह भी है कि आरोपी अतीक के करीबी हैं। ब्यूरो
पालतू कुत्ते को मरवा डाला, विरोध पर मारपीट
प्रयागराज। अशोक नगर निवासी शांति देवी ने घर में घुसकर मारपीट में छह लोगों पर केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात में खाना खाने के बाद उसका बेटा कमल पालतू कुत्ते को लेकर टहल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों के उकसाने पर आवारा कुत्तों ने उसके पालतू कुत्ते पर हमला बोल दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। विरोध पर पहले उसके बेटे को पीटा और फिर घर में घुसकर पूरे परिवार पर हमला किया। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
शिक्षक से 12 लाख की ठगी में शाइन सिटी पर एक और केस
प्रयागराज। जमीन के नाम पर देश भर में करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी शाइन सिटी संचालकों पर सिविल लाइंस थाने में एक और केस दर्ज किया गया है। भुक्तभोगी जौनपुर निवासी शिक्षक राजमणि चौरसिया का आरोप है कि वाराणसी हाईवे पर जमीन दिलाने केपर नाम पर उनसे 12 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
भुक्तभोगी जौनपुर के सुजानगंज के रहने वाले हैं और जौनपुर स्थित इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 2015 में इस्लाम रहमानिया और राकेश पटेल निवासी जौनपुर ने प्रयागराज.वाराणसी हाईवे पर जमीन दिलाने के नाम पर उसे झांसा दिया। इसके बाद अटलांटिस मॉल स्थित शाइन सिटी केदफ्तर में ले जाकर तीन लाख नगद लिए और बाद में किश्तों में नौ लाख रुपये जमा कराए। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर एमडी राशिद नसीमए आसिफ नसीमए इस्लामए राकेश पटेलए शिखा व नीरज पर केस दर्ज किया गया है।