फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ateeq ahmed News : प्रयागराज में पूर्व सांसद अतीक अहमद की करोड़ों की संपत्ति पर चला बुलडोजर, पीडीए की कार्रवाई से हड़कंप

Mon, 07 Sep 2020 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक की अवैध संपत्ति का लेखाजोखा
  1. 6 साल से करोड़ों की जमीन पर था अवैध कब्जा
  2. 6 माह पहले भूमि पर बना अवैध गोदाम किया गया था सील
  3. 5बी, नवाब यूसुफ रोड सिविल लाइंस- भूखंड संख्या जिस पर कार्रवाई हुई
  4. 418.215 वर्ग मीटर- कुल क्षेत्रफल है भूमि का, जिस पर किया गया अवैध कब्जा
विज्ञापन
Prayagraj News: प्रयागराज में नवाब युसुफ रोड पर पूर्व सांसद अतीक अहमद के भवन पर चल रहा बुलडोजर। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद एंड कंपनी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की टीम ने सिविल लाइंस में नवाब यूसुफ रोड स्थित बेशकीमती जमीन को अतीक के कब्जे से मुक्त कराया। यहां अवैध तरीके से बने रेस्टोरेंट के गोदाम को बुलडोजर चलवाकर ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान पीडीए के साथ ही पुलिस अफसर भी मौजूद रहे। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करोड़ों मेें बताई जा रही है।

विज्ञापन

Prayagraj News : प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के भवन को धराशायी करता जेसीबी। - फोटो : prayagraj
माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इन दिनों उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतीक के कब्जे वाली संपत्तियों के जब्तीकरण/कुर्की की कार्रवाई भी की जा रही है। सोमवार को पीडीए की टीम सिविल लाइंस में नवाब यूसुफ रोड स्थित एक गोदाम पर पहुंची।

Prayagraj News : प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के भवन को धराशायी करता जेसीबी। - फोटो : prayagraj
अफसरों ने बताया कि अतीक के कब्जे वाली इस संपत्ति पर अवैध रूप से रेस्टोरेंट का गोदाम था, जिसे रेस्टोरेंट संचालक ने किराये पर ले रखा था। रेस्टोरेंट संचालक से पूछताछ के बाद गोदाम के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई गई। पीडीए के दो बुलडोजरों ने दो तरफ से गोदाम ढहाने शुरू किए। करीब 11.30 बजे शुरू हुई कार्रवाई दोपहर करीब 1.30 बजे तक चली। दो घंटे के दौरान गोदाम पूरी तरह से जमींदोज कर दिया गया। इसके बाद जमीन पर पीडीए ने वापस कब्जा प्राप्त कर लिया।

 

विज्ञापन

prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj

प्रशासन के निर्देश पर नवाब यूसुफ रोड पर नजूल की करीब पांच सौ मीटर भूमि खाली कराई गई। इस जमीन को फ्री होल्ड कराने के लिए अतीक अहमद ने आवेदन किया था। जिसे डीएम ने फ्रीज कर दिया है। नजूल भूमि पर अवैध निर्माण को पीडीए ने ध्वस्त कराया है। प्रशासन ने भूमि पर कब्जा प्राप्त कर लिया है। इस जमीन का उपयोग जनहित के कार्यों में किया जाएगा। - सत शुक्ला, जोनल अधिकारी पीडीए

 

संपत्ति के साथ रसूख भी धराशायी, माफिया के साढ़ू का होटल भी हो चुका है ध्वस्त

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें