फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम पर गंगाजल में सुधार नहीं

Sun, 30 Nov 2014 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दारागंज से संगम तक गंगाजल में सुधार नहीं हो रहा है। संगम पर लाल पानी दिखने के बाद नालों का पानी गंगा में जाने से नहीं रोका जा रहा है। लाल पानी दिखने के तीन दिन बाद भी शनिवार को गंगा में नाले का पानी जाता रहा। इस बीच प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शनिवार को संगम से पानी का नमूना लिया। वहां समाजसेवी कमलेश सिंह भी मौजूद थे। उनके मुताबिक बोर्ड ने जहां से पानी का नमूना लिया, वहां बिलकुल काला पानी था। उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी का कहना है कि सब कुछ सामान्य है। बताया कि हाल में पानी का जो नमूना लिया गया था, उसकी रिपोर्ट कमिश्नर को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

गंगाजल अपने सामान्य रंग में अब तक नहीं आ सका है। दारागंज से लेकर संगम तक पानी जगह-जगह लाल तो नालों से गंगा में गिर रहे जहरीले पानी के कारण कई जगह बिलकुल काला है। शासन से लेकर जिला प्रशासन तक गंगाजल की बराबर मानीटरिंग कर रहे हैं, लेकिन इसका रंग सामान्य स्थिति में नहीं आ रहा है। शनिवार को दिन में संगम के पास से गंगाजल का नमूना लिया। दो दिन लाल पानी का नमूना लेने के बाद शनिवार को जहां से पानी का नमूना लिया गया, वह पानी काफी काला था। उधर, बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसबी फ्रैंकलीन का कहना है कि अभी तक सब सामान्य दिख रहा है। पानी का नमूना लिया जा रहा है। अब तक लिए गए नमूनों की रिपोर्ट सोमवार से आना शुरू होगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बताया कि इसके पहले की रिपोर्ट शनिवार को कमिश्नर को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें