फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पुरनियों ने लगाए ठुमके, यादों में खोए डॉक्टर

विज्ञापन
At Motilal Nehru Medical College, old men dance, doctors lost in memories - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पुरनियों ने लगाए ठुमके, यादों में खोए डॉक्टर
विज्ञापन

बरसों बाद दिल खोलकर मिले गले, परिवार संग देश ही विदेश से भी आए
एमएलएन मेडिकल कॉलेज के पुराछात्र एसोसिएशन के मिलन-2019 में धमाल
प्रयागराज। एमएलएन मेडिकल कॉलेज परिसर का महौल रविवार को बिल्कुल बदला था। वहां एप्रन पहनकर घूमने वाले मेडिकल के छात्र-छात्राएं नहीं बल्कि रंग-बिरंगी साड़ियों में थिरकतीं सजी-संवरी महिलाएं थीं। उनके पीछे साफा बांधे सूट-बूट और टाई में इतराते पुरुष। ये कोई बाहरी नहीं बल्कि कॉलेज के पुरा छात्र थे। ढोल-नगाड़े की थाप के साथ चल घोड़े़ पर सवार डॉक्टर और बग्घी में बैठे उनके बच्चे मगन थे। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉक्टरों ने भी हुनर दिखाए।
अहसास किसी बरात का था लेकिन उसमें शामिल थे कॉलेज के पुरनिए मेडिकल छात्र। ये महिलाएं और पुरुष कोई और नहीं देश और दुनिया में चिकित्सा क्षेत्र के एमबीबीएस डॉक्टर थे। सभी मेडिकल कॉलेज से नौवें बैच (1964) के गोल्डेन जुबली और 34 वें बैच के सिल्वर जुबली आयोजन पुरा छात्र सम्मेलन मिलन 2019 में शामिल होने आए डॉक्टर थे। जो अपने बैच के सहपाठियों से मिलने बैंड-बाजा संग बरात लेकर आए। जहां पुरनियों ने ठुमके लगाए, सेल्फी ली फिर यादों के पन्नों को पलटते हुए उसमें खोए रहे।
विज्ञापन

एमएलएन मेडिकल कॉलेज के एल्यूमिनाई वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजकत्व में निकली यह अनोखी बरात रविवार दोपहर करीब एक बजे प्राचार्य कार्यालय के सामने से निकली। बरात पुरा छात्र एसोसिएशन भवन के पीछे आयोजित कार्यक्रम स्थल के द्वार पर पहुंची तो वहां खड़े एसो. अध्यक्ष डॉ. आलोक मिश्रा, सचिव अनिल सरोज, डॉ. मुकुल पांडेय, डॉ. शरद जैन ने कुछ साथी डॉक्टरों के साथ पुरनियों का बरातियों की तरह फूल देकर अगवानी की। अंदर पहुंचते ही सभी डाक्टर्स अपने दोस्तों व परिवार संग नाच गाने में मशगूल हो गए। घंटों चले इस कार्यक्रम में सभी ने अपनी यादों को ताजा कर हालचाल पूछते रहे। कार्यक्रम स्थल हंसी-ठहाकों से गूंजता रहा।
एल्यूमिनाई वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आलोक मिश्रा ने देश-विदेश से आए डॉक्टर साथियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, मुख्य अतिथि डॉ. केएन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. संतोष सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्राचार्य डॉ. सिंह ने छात्र जीवन में कॉलेज में सिखाई गई शैली पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। डॉ, केएन सिंह ने भावुक संबोधन में सभी को आकर्षित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. संतोष सक्सेना ने स्मारिका का विमोचन किया। कोषाध्यक्ष डॉ. सत्विक स्वरूप ने वार्षिक लेखा ब्यौरा प्रस्तुत किया। सचिव डॉ. अनिल सरोज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रो. केएन गुप्ता, प्रो, कृष्णा मुखर्जी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
एसोसिएशन की ओर से मिलन-2019 में अपने दो वरिष्ठ शिक्षकों प्रो. केएन गुप्ता और प्रो, कृष्णा मुखर्जी को विशिष्ट सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। वरिष्ठ पुरातन छात्र डॉ. शरद वर्मा को संगठन में विशिष्ट योगदान के लिये सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

घर आए हैं खुशी व्यक्त नहीं कर सकते
मिलन -2019 में कॉलेज के विदेश में कार्यरत बहुत सारे पुरातन छात्र शामिल हुए। सभी भावुक होकर मिलने-जुलने में लगे रहे। इनमें आस्ट्रेलिया से डॉ. अभिरंजन शुक्ला, डॉ. प्रीति, डॉ. विभव पांडेय, यूके से डॉ. विनीत त्रिवेदी, यूएसए से डॉ. साकेत आनंद सक्सेना आदि पूरे समय पुराने साथियों से मिलते रहे। डॉ. अभिरंजन ने कहा कि घर आए हैं बरसों बाद, यह खुशी शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। वहीं प्रीति बोलीं, लगता ही नहीं कि इतने साल बाद यहां आए हैं। स्वागत से अभिभूत होकर सभी ने आयोजन को सराहा।

At Motilal Nehru Medical College, old men dance, doctors lost in memories- फोटो : ALDCOMPACT

At Motilal Nehru Medical College, old men dance, doctors lost in memories- फोटो : ALDCOMPACT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें