फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrological Events in 2025: छह मार्च को चंद्रमा के सबसे नजदीक होगा बृहस्पति ग्रह, जानिए और क्या-क्या होगा खास

Sun, 02 Mar 2025 11:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज

सार

सूर्य, कुंभ राशि में है। अपने मार्ग पर गति करता हुआ 13 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेगा। इससे पूर्व चंद्रमा के निकट बृहस्पति पहुंच चुका है।
विज्ञापन
खगोलीय घटनाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह मार्च को चंद्रमा के सबसे नजदीक बृहस्पति ग्रह रहेगा। ऐसे में इस दिन से ही पृथ्वी का ताप भी बढ़ने लगेगा। प्रत्येक माह में कोई न कोई ग्रह का आपस में तालमेल बैठता है, जिसका असर राशियों पर पड़ता है। इस बात का ध्यान ग्रह भी करा रहे हैं। 

विज्ञापन

सूर्य, कुंभ राशि में है। अपने मार्ग पर गति करता हुआ 13 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेगा। इससे पूर्व चंद्रमा के निकट बृहस्पति पहुंच चुका है। यह अधिकांश एक सीध में है। आसमान साफ होने पर इसे बिना टेलीस्कोप के भी देखा जा सकता है। सबसे छोटा ग्रह बुध व सबसे चमकीला ग्रह शुक्र मीन राशि में है। माह के शुरुआत में सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में देखा जा सकता है। लाल ग्रह मंगल, मिथुन राशि में है, मध्यरात्रि 2:30 बजे अस्त हो रहा है। सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति वृष राशि में है, रात्रि 12: 00 बजे अस्त हो रहा है।

इसी क्रम में वलयाकार शनि ग्रह कुंभ राशि में है। अपने अस्त होने से पूर्व यह देखा जा सकते है। अलग-अलग क्षेत्रों में देखने पर अलग-अलग स्थितियां नजर आएंगी। महीने के अंतिम दिनों में सूर्योदय से पहले पूर्व में दिखाई देगा। तारामंडल की विज्ञानी सुरूर फातिमा ने बताया कि एक मार्च को चंद्रमा, शुक्र और बुध ग्रह के निकट था। छह मार्च को बृहस्पति ग्रह चंद्रमा के निकट रहेगा। नौ मार्च को मंगल के अधिक निकट होगा। 14 मार्च को पूर्णिमा, 20 मार्च को वसंत विषुव यानी दिन व रात बराबर रहेगा। 28 मार्च को अमावस्या होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्तर दिशा में हम ‘ध्रुव’ तारे को पश्चिम में शर्मिष्ठा तारामंडल या उत्तर-पूर्व में सप्तर्षि के सूचक से पहचान सकते हैं। राशि चक्र सूर्य के काल्पनिक पथ पर स्थित है, जिसे आयनिकवृत्त के नाम से जानते हैं। आकाश में मीन, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क और सिंह राशि को देख सकते हैं। साथ ही आकाश में कृत्तिका, रोहणी, बह्महृदय, पुनर्वसु, मघा, चित्रा, काक्षी, राजन्य, व्याध, प्रश्वा, अगस्त्य और स्वाति चमकीले तारें देख सकते हैं। आकाश में दिखाई देने वाली धुंधली पट्टी हमारी आकाशगंगा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें