उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयित) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2024 प्रयागराज के 15 केंद्रों में में 27 व 28 अप्रैल को होगी। सहायक कुलसचिव के 38 पदों के लिए 6569 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से यह परीक्षा 27 अप्रैल को दो सत्रों में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे व दो से पांच बजे तक और 28 अप्रैल को एक सत्र में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 तक कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक एवं 50 फीसदी निरीक्षक उसी विद्यालय से और सह केंद्र व्यवस्थापक एवं 50 प्रतिशत बाह्य निरीक्षक दूसरे विद्यालय के तैनात किए जाएंगे। परीक्षा की तैयारी को लेकर केंद्र व्यवस्थापक एवं सह केंद्र व्यवस्थापकों की बृहस्पतिवार को को विकास भवन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।