फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ प्राचार्य की भी होगी भर्ती

Mon, 23 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से दो और बड़ी भर्तियों की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ प्राचार्य पद के लिए भी भर्ती होगी। कोई बड़ी अड़चन नहीं आई तो मई में दोनों भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कालेजों में 42 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1652 पदों के लिए आखिरी चरण की परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। इसी के साथ आयोग में नई भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। मई में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। पदों का विवरण इकट्ठा किया जा रहा है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार दो हजार से 2200 पदों पर भर्ती की उम्मीद है। पदों का विषयवार विवरण नोटिफिकेशन के साथ घोषित किया जाएगा। इसमें पूर्व में विज्ञापित दोनों भर्तियों के पद भी शामिल होंगे। इसके साथ ही प्राचार्य के 200 पदों के लिए भी नोटिफिकेशन होगा। इनका विवरण भी प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें