फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : छह शहरों में आज से होगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा, एसटीएफ व खूफिया विभाग अलर्ट

Wed, 18 Nov 2026 08:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक (एडेड) कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आज बृहस्पतिवार से परीक्षा शुरू हो रही है। दो दिनों तक होने वाली इस परीक्षा के लिए प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक (एडेड) कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आज बृहस्पतिवार से परीक्षा शुरू हो रही है। दो दिनों तक होने वाली इस परीक्षा के लिए प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा प्रयागराज, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी जनपद में होगी।

विज्ञापन


परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा में किसी तरह की सेंधमारी न हो सके इसके लिए एसटीएफ व एलआईयू की टीमें सक्रिय की गई है।

यह परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से कराई जा रही है। कुल 1,936 पदों के लिए परीक्षा आयोजित हो रही है। इसके लिए कुल 1,27,571 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं जो परीक्षा में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की ओर से बताया गया है कि परीक्षा को लेकर आयोग की ओर से विशेष फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रयागराज स्थित मुख्यालय में स्थापित अत्याधुनिक एआई कमांड कंट्रोल रूम एक्टिव रहेगा, जहां से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सख्ती रहेगी। किसी भी स्थिति में संदिग्ध व्यक्ति परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें