फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा अब 15 व 16 फरवरी को प्रस्तावित, 1017 पदों पर होनी है भर्ती

Thu, 12 Dec 2024 05:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह परीक्षा प्रयागराज समेत वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ व मेरठ में कराए जाने की तैयारी है। वहीं, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 3539 पदों के लिए लिखित परीक्षा चार व पांच अप्रैल और पीजीटी (प्रवक्ता) के 624 पदों के लिए लिखित परीक्षा 11 व 12 अप्रैल को पहले से प्रस्तावित है। ब्यूरो
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए नौ व 10 फरवरी को प्रस्तावित लिखित परीक्षा की तिथि बदल दी है। यह परीक्षा अब 15 व 16 फरवरी को प्रस्तावित की गई है। इस परीक्षा के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 12 फरवरी को महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के स्नान के मद्देनजर प्रयागराज के डीएम ने परीक्षा केंद्र देने से इन्कार कर दिया है। इसी वजह से आयोग को परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन करना पड़ा। यह परीक्षा प्रयागराज समेत वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ व मेरठ में कराए जाने की तैयारी है। वहीं, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 3539 पदों के लिए लिखित परीक्षा चार व पांच अप्रैल और पीजीटी (प्रवक्ता) के 624 पदों के लिए लिखित परीक्षा 11 व 12 अप्रैल को पहले से प्रस्तावित है। 

विज्ञापन

टीजीटी कला में आठ का चयन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) कला-2016 के तहत आठ पदों का चयन परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया। इसी के साथ आठ साल से अधूरी पड़ी यह भर्ती पूरी हो गई। 464 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2016 में विज्ञापन आया था।

लिखित परीक्षा में सफल होने के बावजूद 36 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने से रोक दिया गया था, क्योंकि उनके पास इंटरमीडिएट स्तर पर प्राविधिक कला का प्रमाणपत्र नहीं था। लेकिन, इनके पास बैचलर ऑफ फाइन आर्ट (बीएफए) की डिग्री थी। जिसे माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने नहीं माना।

अभ्यर्थी हाईकोर्ट गए तो उन्हें राहत मिल गई और कोर्ट ने बीएफए डिग्री वाले अभ्यर्थियों का भी इंटरव्यू कराने का आदेश दिया। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नौ दिसंबर को 36 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया था। जिनमें से 26 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए थे। आयोग ने इंटरव्यू के बाद 48 घंटे में आठ पदों का चयन परिणाम जारी कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें