फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर का इंटरव्यू दो दिन टला

विज्ञापन
Assistant professor interview postponed for two days
विज्ञापन
प्रयागराज। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की से लगाई गई रोक के बाद उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का इंटरव्यू दो दिन के लिए स्थगित कर दिया है। इसकी वजह से बृहस्पतिवार को साक्षात्कार में शामिल होने पहुंचे तमाम अभ्यर्थियों को बैरंग लौटा दिया गया। मामले में आयोग की ओर से विधिक राय दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन संख्या 47 के तहत प्रदेश के अशासकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में इंटरव्यू चल रहा है। इस विज्ञापन के तहत 1150 पदों पर भर्ती होनी है और अब तक कई विषयों का अंतिम चयन परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। भर्ती में आरक्षण के मसले पर ओबीसी, एससी, एसटी अभ्यर्थियों की शिकायत पर पिछड़ा वर्ग आयोग ने बुधवार को आयोग की सचिव, निदेशक उच्च शिक्षा एवं सचिव उच्च शिक्षा को दिल्ली तलब किया था। आयोग की ओर से प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों को नकारते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग ने साक्षात्कार प्रक्रिया स्थगित करने के निर्देश जारी कर दिए।
इस निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह हुई आयोग की बैठक में 12 एवं 13 सितंबर को प्रस्तावित साक्षात्कार अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया। 12 सितंबर को अर्थशास्त्र विषय के 22 अभ्यर्थियों, शारीरिक शिक्षा विषय के 42 और कीट विज्ञान विषय के 25 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था लेकिन, इंटरव्यू स्थगित होने के बाद अभ्यर्थियों को हताश होकर लौटना पड़ा। 13 सितंबर को अर्थशास्त्र विषय के 21, शारीरिक शिक्षा विषय के 42 और कीट विज्ञान विषय के 25 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू प्रस्तावित था लेकिन, अब शुक्रवार को भी इंटरव्यू नहीं होगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण का इंटरव्यू 20 सितंबर तक होना है जबकि तीसरे चरण का साक्षात्कार 23 सितंबर से शुरू होना है लेकिन दो दिन के लिए इंटरव्यू स्थगित हो जाने से साक्षात्कार का तीसरा चरण भी प्रभावित होता नजर आ रहा है। अगर आयोग दो दिनों के भीतर कोई निर्णय नहीं लेता है तो तीसरे चरण का इंटरव्यू फंसना तय है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि मामले में विधिक राय ली जा रही है। कोशिश यही की जा रही है कि दो दिनों के भीतर विधिक राय लेकर किसी नतीजे पर पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें