फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : 18 और 19 अप्रैल को 53 केंद्रों पर होगी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा, सारी तैयारियां पूरी

Wed, 15 Apr 2026 12:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 18 और 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में प्रदेश के छह प्रमुख शहरों प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, लखनऊ व मेरठ के 53 परीक्षा केंद्रों पर कुल 82,876 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 18 और 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में प्रदेश के छह प्रमुख शहरों प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, लखनऊ व मेरठ के 53 परीक्षा केंद्रों पर कुल 82,876 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 18 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में 20,746 और दूसरी पाली में 20,883 अभ्यर्थी, वहीं 19 अप्रैल को प्रथम पाली में 20,649 और दूसरी पाली में 20,598 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि पहली बार परीक्षा की निगरानी के लिए अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम स्थापित किये गए हैं। एआई कैमरों के माध्यम से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति और सत्यापन की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण व रिकॉर्ड भी आयोग में सुरक्षित रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें