असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी का परिणाम संशोधित
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 47 में असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के 166 पदों का परिणाम 13 जनवरी 2020 को घोषित किया गया था। परिणाम घोषित करते समय क्रमांक 131 पर चयनित दीपेश यादव की ओर से स्नातक परीक्षा द्वितीय श्रेणी में पास होने का प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया। उनके अनुरोध पर आयोग ने औपबंधिक रूप से साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति दे दी। दीपेश की ओर से स्नातक परीक्षा द्वितीय श्रेणी में पास होने का प्रमाण उपलब्ध नहीं कराने पर उनका चयन निरस्त करते हुए आयोग ने 23 अक्तूबर को संशोधित परिणाम जारी किया गया।महिला अभ्यर्थियों के चयन के लिए अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र का परिणाम संशोधित
विज्ञापन संख्या 47 में असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र के 33 पदों एवं राजनीति शास्त्र के 121 पदों के प्रति महिला महाविद्यालयों की खाली सीटों के सापेक्ष अतिरिक्त सूची में कोई महिला अभ्यर्थी चयनित नहीं होने पर परिणाम में संशोधन किया गया है। अतिरिक्त सूची में महिला अभ्यर्थियों की खाली सीटों के सापेक्ष महिला अभ्यर्थियों को शामिल करने के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। इस याचिका में पारित आदेश के बाद महिला अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सूची में शामिल करने के लिए परिणाम में संशोधन किया गया। संशोधित परिणाम वेबसाइट www.uphesc.org एवं पोर्टल www.uphesconline.org पर उपलब्ध है