फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द

Mon, 29 Apr 2019 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
uppsc
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) जल्द ही उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के तहत सहायक अभियंता के 819 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर सकता है। एक सप्ताह के भीतर रिजल्ट जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह परीक्षा छह साल पुरानी है।

विज्ञापन



सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के तहत सहायक अभियंता (एई) के 819 और अवर अभियंता (जेई) के 3222 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा वर्ष 2016 में 10, 12 एवं 13 अप्रैल को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा का परिणाम दो साल तक फंसा रहा। इस दौरान अभ्यर्थियों ने रिजल्ट के लिए आयोग में लगातार धरना-प्रदर्शन किया और भूख हड़ताल की। चक्काजाम भी हुआ। बाद में अभ्यर्थियों को कोर्ट से राहत मिली और आयोग ने इस साल दो फरवरी को लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया।

परीक्षा मे 819 रिक्तियों के सापेक्ष 2641 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों का इंटरव्यू एक मार्च से चार अप्रैल तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किया गया। अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि परीक्षा परिणाम इसी सप्ताह घोषित किए जाने की तैयारी है। अगर परिणाम जारी हो जाता है तो एई के अभ्यर्थियों को छह साल बाद राहत मिलेगी, क्योंकि इस परीक्षा का विज्ञापन वर्ष 2013 में जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें