फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में आग की घटना पर गृह मंत्रालय ने दिए जांच के निर्देश, डीजी फायर सर्विस से जवाब तलब

Wed, 16 Jan 2019 10:49 AM IST
देव कश्यप अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
kumbh - फोटो : twitter
विज्ञापन

विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक-सांस्कृतिक समागम के रूप में आयोजित दिव्य और सुरक्षित कुंभ के प्रथम शाही स्नान से ऐन पहले दिगंबर अनी अखाड़े में लगी भीषण आग के दौरान नौ शिविरों के स्वाहा होने की घटना की गृहमंत्रालय ने उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। इस मामले में फायर सर्विस के डीजी से जानकारी तलब कर ली गई है। गृह मंत्रालय के इस कदम के बाद मंगलवार को जांच टीम यहां पहुंच गई। इसके बाद अखाड़े में आग पर काबू पाने को लेकर वाहवाही बटोर रहे अग्निशमन विभाग के अधिकारी सकते में आ गए हैं। पता चला है कि आग बुझाने के लिए पहुंचा फायर सर्विस का दमकल तमाम कोशिशों के बाद स्टार्ट ही नहीं हो सका और आग एक से दूसरे शिविरों में फैल गई। इस मामले में अग्नि शमन विभाग के कुछ अधिकारियों पर गाज गिरने के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन


आग लगने की घटना की जांच के लिए लखनऊ से पहुंचे संयुक्त निदेशक फायर सर्विस जेकेसिंह ने अखाड़े के पीठाधीश्वर, महंत के अलावा अन्य प्रभावित संतों-भक्तों से जानकारी जुटाई। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बताया गया कि दिगंबर अनी अखाड़े में जहां आग लगी, उसके चंद कदम पर ही फायर स्टेशन है और शिविरों से धुआं उठते देखकर तत्काल दमकल रवाना कर दिया गया था। इस हादसे में चित्रकूट बैठक के भंडारी समेत तीन लोगों के झुलसने की भी जानकारी दी गई।

लोगों ने बताया कि आग जब लगी तब हवा भी तेज थी। एक-दूसरे शिविरों में आग फैलने के बाद संतों-भक्तों ने अखाड़े से भाग कर किसी तरह जान बचाई। जांच टीम ने आग लगने की वजहों और इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की ओर से बचाव के लिए किए गए प्रयासों के बारे में भी पूछताछ की गई। गंगा पार कुंभ मेला के सेक्टर-16 में स्थित दिगंबर अनी अखाड़े में सोमवार की दोपहर सिलेंडर फटने से आग लग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक वीडियो भी हादसे के कुछ देर बाद ही गृह मंत्रालय को मिल गया था।

गृहमंत्रालय को शिकायत मिली है कि अखाड़े के शिविर में आग लगने के बाद दमकल की जो गाडिय़ां भेजी गईं, वह काफी देर कोशिश करने के बाद भी स्टार्ट नहीं हो सकीं। इस वजह से आग फैलती गई और एक के बाद एक लगातार तीन सिलेंडर फट गए। सिलेंडर फटने के दौरान आग दूसरे हिस्से के शिविरों में भी जा गिरी और वहां भी टेंट जलने लगे। आग बुझाने में हुई देरी का एक वीडियो भी हादसे के कुछ देर बाद ही गृह मंत्रालय को मिल गया था।

इसी के बाद गृह मंत्रालय के फोन घनघनाने लगे। गृह मंत्रालय ने कुंभ मेला प्रशासन के अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। एफएसओ कुंभ मेला जेके सिंह ने बताया कि आग बुझाने के लिए हर स्तर पर कोशिश की गई और संसाधनों का पूरी क्षमता से इस्तेमाल किया गया।  

गृह मंत्रालय से इस घटना के बारे में पूछा गया है। संयुक्त निदेशक फायर सर्विस ने हर स्तर पर हादसे की जानकारी ली है।हमने अपने स्तर से आग बुझाने में कोई कसरनहीं छोड़ी, लेकिन कुछ लोगों जानबूझकर महकमे की छवि खराब करना चाहते हैं। जेके सिंह, एफएसओ, कुंभ मेला। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें