कोतवाली क्षेत्र के रायपुर निवासी अनिल कुमार का आरोप है कि पत्नी के कहने पर उसने अपने साले को छह हजार रुपए उधार दिया। जब उसने अपनी पत्नी से साले को दिया गया पैसा वापस मांगने की बात कही तो पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी।
साले से उधारी मांगना पति को भारी पड़ गया। नाराज पत्नी ने पति को मार पीट कर घायल कर दिया। अब आत्महत्या की धमकी दे रही है। पति ने थाने पर तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के रायपुर निवासी अनिल कुमार का आरोप है कि पत्नी के कहने पर उसने अपने साले को छह हजार रुपए उधार दिया। जब उसने अपनी पत्नी से साले को दिया गया पैसा वापस मांगने की बात कही तो पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी।
आरोप है कि अब वह आत्महत्या कर लेने की धमकी दे रही है। जिससे डरे पति व उसके परिवारी जन मामले की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।