फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल सर्जन परीक्षा में पूछी माघी पूर्णिमा स्नान की तिथि

Mon, 18 Mar 2019 12:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
upsc 2017
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से रविवार को आयोजित डेंटल सर्जन स्क्रीनिंग परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुंभ में माघी पूर्णिमा स्नान की तिथि के बारे में पूछा गया। परीक्षा में कुल डेढ़ सौ सवाल आए, जिनमें 30 सवाल सामान्य अध्ययन और बाकी 120 विषय से पूछे गए थे। प्रयागराज एवं लखनऊ के 33 केंद्रों में हुई परीक्षा में 59.86 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे।डेंटल सर्जन के 595 पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा प्रयागराज के 10 और लखनऊ के 23 केंद्रों आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 15191 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।

विज्ञापन


इनमें से 9094 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 6097 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक हुई। इस दौरान अभ्यर्थियों को 150 सवालों के जवाब देने थे। प्रत्येक सवाल एक अंक का था। प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का था। सामान्य अध्ययन से 30 सवाल पूछे गए। इनमें से एक सवाल था कि यूपी में सबसे अधिक आबादी वाला शहर कौन सा है? विकल्पों में प्रयागराज का नाम भी शामिल था। कुंभ में माघी पूर्णिमा स्नान की तिथि क्या थी? यह यह सवाल भी आया। इसके अलावा पूछा गया कि भारत से कौन सा आम निर्यात होता है? यह सवाल भी आया कि राष्ट्रपति कितने राज्यसभा सदस्यों को मनोनीत करते हैं? अभ्यर्थियों के मुताबिक सामान्य अध्ययन और विषय से पूछे गए सवाल स्तरीय थे और पेपर संतुलित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें