फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम से मांगी नौकरी

विज्ञापन
Asisstant professor waiting list. - फोटो : AU
विज्ञापन
प्रयागराज, 12 जुलाई। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तमाम पद रिक्त होने के बाद भी विज्ञापन संख्या-46 के तहत हुई भर्ती परीक्षा की प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को नौकरी नहीं दी ला रही है। दो साल से प्रतीक्षा सूची उच्च निदेशालय में अटकी हुई है। मामला अब डिप्टी सीएम एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के पास पहुंच गया है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने लखनऊ में डिप्टी सीएम से मिलकर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्हें बताया गया कि विज्ञापन संख्या-46 के तहत भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी हुए दो साल बीत चुके हें। प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर, ईमेल आदि के बारे में जानकारी मांगी गई थी। इस प्रक्रिया के दो माह बीत जाने के बाद भी नियुक्ति के लिए काउंसलिंग नहीं कराई गई।
मंत्री को यह भी बताया गया कि उच्चतर शिक्षा सेवा नियमावली 1980 के तहत पदभार ग्रहण न करने, पदत्याग करने, मृत्यु या अन्य कारणों से रिक्त हुए पदों पर प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को नियुक्त किए जाने का प्रावधान है। महाविद्यालयों में इन कारणों से बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं लेकिन प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को मौका नहीं दिया जा रहा है। हालांकि मंत्री ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है कि इस दिशा में काम चल रहा है। जल्द ही उनकी मांग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें