फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स में गोल्ड से चमका शहर

Fri, 26 Dec 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरिया के इंचियोन में इस साल आयोजित एशियन गेम में हॉकी में स्वर्ण जीतने से न केवल देश का नाम रोशन हुआ बल्कि संगम नगरी में भी चमक आई। हॉकी टीम का हिस्सा बनकर दानिश ने शहर का मान बढ़ाया। इस साल संगम नगरी के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर नई उपलब्धियों को खाते में जोड़ा है। हॉकी खिलाड़ी दानिश मुर्तजा स्काटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल का भी हिस्सा रहे। उसमें भी हॉकी टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर रजत पदक पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन


दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक मिलने का श्रेय संगम नगरी को मिला। हालांकि राष्ट्रमंडल, एशियन गेम्स पिछली प्रतियोगिताओं के मुकाबले पदक तो नहीं आए लेकिन चंद्रोदय नारायण, आशीष कुमार, ऋतुषा आर्या, श्रेया सिंह, आदित्य राणा, अभिजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में संगम नगरी के कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर शहर का नाम रौशन किया है। संगम नगरी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धियों को देखकर प्रदेश सरकार ने यहां के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रदेश सरकार ने 46 राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को एक करोड़, 70 लाख की राशि देकर सम्मानित किया। प्रदेश के और किसी भी जिले के खिलाड़ियों को इतना सम्मान नहीं मिला। अंतरराष्ट्रीय को छोड़कर राष्ट्रीय और प्रदेशीय प्रतियोगिताओं में जिले के दर्जनों खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर, पदक जीतकर नाम रौशन किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार कहते हैं कि पिछले साले के मुकाबले इस साल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शहर के खिलाड़ियों की संख्या प्रदेश के दूसरे जिलों से बहुत ही बेहतर रही। कई खेल ऐसे रहे जिसमें सिर्फ इलाहाबाद के खिलाड़ियों ने ही हिस्सा लिया। सबसे खास बात यह भी रही कि इस साल महिला खिलाड़ी भी जौहर दिखाने में पीछे नहीं रही। ताइक्वांडों में श्रेया सिंह, स्वाति सिंह, वॉलीवाल में कृति सिंह, हॉकी में ऋतुषा आर्या सहित कई महिला खिलाड़ी सामने आए हैं।
इस साल खिलाड़ियों ने अच्छी उपलब्धियां तो हासिल की हीं यहां के खेल के बुनियादी स्तर में सुधार करने के लिए भी शासन ने पहल की। म्योहाल स्थित बैडमिंटन हॉल को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भी प्रदान की गई। इसके अलावा जिमनास्टिक को बढ़ावा देने के लिए नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी को पांच करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें