फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में आया अशरफ, सूचना पर प्रयागराज पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में आया अशरफ, सूचना पर पुलिस का छापा
विज्ञापन

0 संदिग्ध लोगों से की पूछताछ, कॉल डिटेल्स भी चेक किए गए
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पूर्व सांसद अतीक के छोटा भाई व दो लाख के इनामी अशरफ की तलाश में पुलिस ने बुधवार को कौशाम्बी के पूरामुफ्ती स्थित हटवा गांव में छापा मारा। हालांकि, वह नहीं मिला। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह पिछले दिनों अपने ससुराल आया था। पुलिस ने उसके ससुराल से कुछ लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कई लोगों के मोबाइल कॉल डिटेल्स चेक किए गए। कुछ संदिग्ध नंबरों के बारे में पूछताछ की जा रही थी।
एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सूत्रों से पता चला था की इनामी अपराधी अशरफ हटवा स्थित अपनी ससुराल में है। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस थानाध्यक्ष शाहगंज, इंस्पेक्टर करेली, इंस्पेक्टर धूमनगंज और क्राइम ब्रांच की टीम ने एक साथ हटवा स्थित उसकी ससुराल में छापा मारा। घर खंगाला गया, लेकिन अशरफ नहीं मिला। अब पुलिस पता लगाने में जुटी है कि अशरफ वहां गया था या नहीं। ससुराल वालों ने अशरफ के वहां होने से पूरी तरह से इनकार किया है। हालांकि, पुलिस ने वहां से कई लोगों को पकड़ा है, उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके मोबाइल कॉल डिटेल्स भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कौशाम्बी पुलिस तक को नहीं लगी छापे की भनक
मंझनपुर (कौशाम्बी)। पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ के घर छापे की कार्रवाई पूरी तरह से गोपनीय रखी गई, यहां कि मामले की कौशाम्बी पुलिस तक को भनक नहीं लगी। घर की करीब आधे घंटे तक तलाशी ली गई।
विज्ञापन

प्रयागराज पुलिस द्वारा मारे गए छापे में अशरफ तो मिले नहीं, लेकिन कई लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गए। सीओ ने महिलाओं से अशरफ के बारे में पूछताछ की। 30 मिनट से अधिक समय तक घर की तलाशी ली गई। बताया जाता है कि पुलिस वालों ने बाथरूम, आलमारी और बक्सों तक को खुलवाकर देखा। पूरामुफ्ती कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि प्रयागराज पुलिस ने उन्हें छापे की बाबत सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें