‘खास यार से यूपी में घर बैठे मर्डर करा देंगे, तू जिनके बल पर उछलैसे हम उनको भी मरवा देंगे’
अली अतीक अहमद.786 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह रील वीडियो अपलोड किया गया है। 19 सेकेंड के वीडियो की शुरुआत में सद्दाम प्रिजन वैन में बैठे नजर आता है। कुछ सेकेंड बाद वह कोर्ट में किसी कागज पर हस्ताक्षर करते और फिर पुलिस सुरक्षा में जाते दिखाई पड़ता है। आखिर में वह फिर प्रिजन वैन में बैठे नजर आता है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना सुनाई पड़ता है। इसके बोल ‘खास यार से यूपी में घर बैठे मर्डर करा देंगे, तू जिनके बल पर उछलैसे हम उनको भी मरवा देंगे’ सुनाई पड़ते हैं।
यह भी पढ़ें : Umesh Pal Murder : गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अरमान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, उमेश पाल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई
बदायूं जेल में है बंद, 5.29 करोड़ की संपत्ति हुई है कुर्क
अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी का तीसरे नंबर का भाई सद्दाम पूरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह बदायूं जेल में बंद है। उस पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। पिछले साल जून में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। उसका भाई जैद भी उसके साथ हिस्ट्रीशीटर बनाया गया था। जैद भी कई मुकदमों में नामजद है। जैनब उमेश पाल हत्याकांड में फरार है। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। 26 फरवरी को बरेली पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में सद्दाम व उसके दोस्त लल्ला गद्दी की 5.29 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।