फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज स्मार्ट सिटी : पानी का परदा हटा, सड़कों की खुली पाेल, शहर की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त

Sat, 22 Aug 2026 03:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : चार दिन की बारिश ने शहर में हाल ही में बनी सड़कों की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। कई इलाकों में डामर और गिट्टियां उखड़कर बह गईं तो कहीं सड़क धंसने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। बारिश थमते ही इन सड़कों से उड़ती धूल और गड्ढों ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। रामबाग, बाई का बाग, केपी कॉलेज और कोठापार्चा समेत कई इलाकों में सड़कें बदहाल हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अफसरों व ठेकेदारों पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
प्रयागराज में खुली सड़कों की पोल। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिनाें की बारिश ने शहर में बनी नई सड़कों की पोल खोल दी। इनकी डामर और गिट्टियां बारिश में बह गईं। कुछ इलाकों में सड़क ही धंस गई। बारिश बंद होने पर सड़कों पर धूल-मिट्टी उड़ रही हैं। शहर की घनी आबादी वाले इलाके रामबाग में सुंदरम टावर चौराहा के पास बारिश की वजह से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इसी तरह बाई का बाग से क्रॉस्थवेट गर्ल्स कॉलेज चौराहे तक की सड़क उखड़ गई। यहां बड़े-बड़े गड्ढे अब खतरा बने हैं। केपी कॉलेज के सामने से होकर जाने वाली सड़क पूरी तरह से गड्ढायुक्त हो गई है। कोठापार्चा चौराहा और बहादुरगंज जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जिम्मेदार अफसरों और ठेकेदाराें ने कमीशन की वजह से सड़क निर्माण व मरम्मतीकरण का कार्य घटिया तरीके से गया है।

विज्ञापन


ये सड़कें भी हुईं क्षतिग्रस्त

तेलियरगंज चौराहा से महाराणा प्रताप चौराहा के बीच कई जगहों पर सड़क टूट गई है। इसी रोड पर म्योराबाद के पास कलश चौराहे पर बनाई गई नई सड़क बारिश के बाद चौराहे के हर तरफ सड़क खराब हो गई है। यहां आते ही वाहनों की रफ्तार थम जाती हैं।

इसी तरह कानपुर जीटी रोड पर और जीटी रोड से सैनिक काॅलोनी, नेहरू पार्क की तरफ जाने वाली सड़क की स्थिति खराब हो गई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से जगह-जगह बारिश का पानी भर गया है। लोगों के आने-जाने में दिक्कत हो रही है। चौफटका के पास अनंत माधव मंदिर के पास भी सड़क खराब हो गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा हाशिमपुर रोड, विवेकानंद मार्ग (हीवेट रोड), बैरहना चौराहा से नैनी की तरफ जाने वाली सड़क, चुंगी चौराहा, राजरूपपुर, नंदी चौराहे से करेली जाने वाली सड़क, दरियाबाद, पन्नालाल रोड और दारागंज समेत अन्य क्षेत्रों में सड़कों की हालत खस्ता हो गई है।मेडिकल कॉलेज चौराहे छोर पर आरओबी की शुरुआत में ही गड्ढे अब खतरनाक हो गए हैं। इनकी वजह से अब यहां वाहन रुक रहे हैं।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर सड़कों को ठीक कराने के लिए कहा है। यदि दोनों विभाग ने सड़कों की मरम्मत नहीं कराई तो नगर निगम इसे दुरुस्त कराएगा। - गणेश केसरवानी, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें