फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EID 2025 : ईद नजदीक आते ही सेवई के बाजार में मची हलचल, बाजार में कई वैरायटी में मौजूद

Sat, 29 Mar 2025 03:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रमजान के आखिरी जुमे के साथ ही ईद का बाजार गुलजार हो गया है। बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ने लगी है। शहर के रोशनबाग, नखास कोहना, घंटाघर, चौक, मो. अली पार्क, बजाजा पट्टी आदि बाजारों में खरीदारी के लिए सुबह से देर रात तक महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
ईद के नजदीक आते ही सेवई की बिक्री तेज हो गई है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमजान के आखिरी जुमे के साथ ही ईद का बाजार गुलजार हो गया है। बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ने लगी है। शहर के रोशनबाग, नखास कोहना, घंटाघर, चौक, मो. अली पार्क, बजाजा पट्टी आदि बाजारों में खरीदारी के लिए सुबह से देर रात तक महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन


संगम नगरी की महीन सेवई हर साल की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा बिक रही है। वहीं, बनारसी सेवई की भी डिमांड बनी हुई है। सेवई व्यापारी मोहम्मद अकरम ने कहा, प्रयागराज में हल्की मोटी एवं बारीक दोनों ही तरह की सेवई बनती है। नखास कोहना, सेवई मंडी, रसूलपुर, अटाला, खुल्दाबाद, नूर उल्लाह रोड आदि जगह के बाजार कई प्रकार की सेंवइयों से सजे हुआ हैं।

कारोबारी राशिद सगीर ने कहा, भट्ठी में भुनी सेवई के अलावा इस बार ओवन में भुनी बनारसी सेवई भी बाजार में उपलब्ध है। वहीं, दूसरी ओर ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर भी लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है और काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता की खूब बिक्री हो रही है। खोवा मंडी में भी मुस्लिमों की चहल कदमी बढ़ी है। बाजार में 300 से 400 रुपये किलो में खोवा मिल रहा है।
विज्ञापन


सेवई पर भी इस बार महंगाई की मार

नखासकोहना के कारोबारी जुनैद ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में सेवई के दाम में इस बार 30 से 40 रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है। इसका बड़ा कारण है कि इस बार मैदा महंगा है। सेवई मैदे से ही बनती है। थोक में भी मैदा 3600 से 3800 रुपये क्विंटल बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें