फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण सिंह बोले : 2027 के लिए अभी से कस लें कमर, जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं

Sat, 07 Mar 2026 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का शनिवार को प्रयागराज जंक्शन पर जोरदार अभिनंदन किया गया। रीवा (मध्य प्रदेश) जाते समय अल्प प्रवास के दौरान जंक्शन पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का प्रयागराज जंक्शन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वाग - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का शनिवार को प्रयागराज जंक्शन पर जोरदार अभिनंदन किया गया। रीवा (मध्य प्रदेश) जाते समय अल्प प्रवास के दौरान जंक्शन पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से मैदान में जुटने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास की नई इबारत लिख रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि कल तक जो भारत आयात पर निर्भर था, आज वही मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात का ग्लोबल पावरहाउस बनकर उभरा है। रिकॉर्ड तोड़ती प्रगति और बढ़ता आत्मविश्वास ही नए भारत की असली पहचान है।

राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही संगठन की असली शक्ति है। इस दौरान विधायक पीयूष रंजन निषाद, डॉ. शैलेष पाण्डेय, राजेश गोंड, विजय श्रीवास्तव, अरुण पटेल, संजय राजन, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा आदि की मौजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें