कटरा रामलीला में शत्रुघ्न का पात्र निभाने वाले 15 साल के आयुष गोस्वामी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों ने बीमारी से मौत की बात कही है। आयुष दो दिन से बुखार से पीड़ित थे। शुक्रवार रात भी रामलीला में मंचन किया था। शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे अपने कमरे में सोने चला गए। दोपहर करीब ढाई बजे संदिग्ध हाल में मृत मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह कर्नलगंज इलाके में भारद्वाज आश्रम के पास स्थित मोहल्ले में रहते थे।